Tuesday, 30 July 2013

माँ शारदा वन्दन






अम्ब शारदे वंदन तेरा 
हम करते अभिनन्दन तेरा 

दर पर आये है हम भिखारी 
पूरी कर दो आशा हमारी 
सुन लो करुण यह क्रंदन मेरा 
हम करते अभिनन्दन तेरा 
अम्ब शारदे वंदन तेरा

माँ मुझको वीणा का स्वर दो 
मेरा राग अमर माँ कर दो 
मस्तक कर दो चन्दन मेरा 
हम करते अभिनन्दन तेरा 
अम्ब शारदे वंदन तेरा


गीत तुम्हारे लिखती जाऊ 
मईया तुमसे यह वर पाऊ 
खिला  रहे मन नंदन मेरा 
हम करते अभिनन्दन तेरा 
अम्ब शारदे वंदन तेरा

उर में मेरे भाव समा दो 
श्वास श्वास में सुर बिखरा दो 
कहे ह्रदय स्पंदन मेरा 
हम करते अभिनन्दन तेरा 
अम्ब शारदे वंदन तेरा

Monday, 25 March 2013

गुरु   के चरणों में मिलता है ,चारो तीरथ का आभास ।
सारे जग में घोर अँधेरा गुरु के दर उजला परकाश ॥
 ज्ञान मिले सतगुरु के दर से गुरु गोविन्द से ऊँचा  है।
ब्रह्मा विष्णु और शंकर भी करते गुरु की पूजा हैं ॥
गुरु चरण की पावन  धूलि कर दे सब पापों का नाश ।
सारे ..................................................................॥
हम अज्ञानी नीच अधम हैं ,गुरु ज्ञान की गंगा है ।
भव सागर से पर वो तरता जो गुरु के रंग रंगा है ॥
गुरु की शरनी मिल जाये तुझ को कर बन्दे ऐसा प्रयास ।
सारे .................................................................॥